फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से बच्चों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना परिसर में बृहस्पतिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जन चौपाल लगा कर पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने 1100 जरूरतमंदों को कंबल एवं बच्चों को स्कूली बैग वितरित किया। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड़ ने कहा कि पुलिस पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर कर रही है। कहा कि किसी को कोई परेशानी होती है तो नजदीकी थाने/पुलिस चौकियों पर जाकर अवगत कराएं, ताकि तत्काल समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। सभी लोग अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजें, ताकि वे पढ़ लिख कर नौकरी कर सके। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। रोस्टर के अनुसार बिजली भी नहीं मिल रही। शासन और जिला प्रशासन की ओर से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए आरओ प्लांट लगाने की बात कहीं गई थी, लेकिन नहीं लगा है। कई हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। उक्त पानी का सेवन करने वालों के सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। एसपी ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दूर हो सकें। एसपी ने मातहतों को जनता से निरंतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें