फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन समझौते से नाखुश कर्मियों ने निकाली भड़ास

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोत्तरी में भेदभाव का आरोप लगाते हुए शनिवार की देर शाम स्थानीय आईटी चौराहे गेट मीटिंग कर प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान इंटक के महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने प्रबंधन की नीतियों को गलत बताते हुए उस पर आपत्ति जताई। कहा कि वेतन समझौता जिस तरह एवं जिस अनुपात में अधिकारियों का किया गया है, उसी अनुपात में कर्मचारियों का भी होना था लेकिन नहीं हुआ। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने 27 सितंबर को होने वाले एनबीसी बैठक की जानकारी देते हुए आंदोलन की रणनीति को कर्मचारियों के समक्ष रखा। कर्मचारी नेता अमर बहादुर, विजय शंकर उपाध्याय, रामजी द्विवेदी, एसके सिंह, रुद्रदेव दूबे, अमित केशरी, शैलेंद्र मिश्रा व रविशंकर यादव ने भी प्रबंधन की नीतियों की मुखालफत की। कहा कि यदि समय रहते प्रबंधन वेतन समझौते में सुधार नहीं करता है तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें