फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदित चुने गए बाल संसद के प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। प्राथमिक विद्यालय अमवार कालोनी में शनिवार को बाल संसद के चुनाव को लेकर अलग ही नजारा देखने को मिला। आम चुनाव की तर्ज पर विद्यालय में बाल संसद का चुनाव कराया गया। पहले नामांकन कराया गया। इसके बाद उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थन में वोटरों से संपर्क कर वोट मांगे। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। चुनाव अधिकारी सतीश कुमार, जीत सिंह, श्याम नारायण आदि ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई।
विज्ञापन

मतगणना अधिकारी नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि बाल संसद के चुनाव में 71 मत थे। इसमें 54 मत पड़े। दो मत निरस्त हुए। उदित कुमार सर्वाधिक 23 मत हासिल कर प्रधानमंत्री मद के लिए विजयी घोषित किए गए। अन्य उम्मीदवार रेखा को 22 मत, राजन कुमार प्रथम को चार मत और राजन कुमार द्वितीय को ती मत ही मिल सके। इसके बाद बाल संसद के प्रधानमंत्री उदित ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। उसमें रूपा भारती को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, राजन कुमार प्रथम को एमडीएम मंत्री, रेखा को सांस्कृतिक मंत्री और राजन कुमार द्वितीय को खेल मंत्री का दायित्व सौंपा गया। प्रधानाध्यापक नीरज चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस चुनाव को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें