फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज के उत्थान का करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । निषाद विकास संघ की राबर्ट्सगंज ब्लाक के गेंगुआर गांव में मंगलवार को हुई बैठक में सामाजिक उत्थान के लिए रणनीति पर बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार निषाद समुदाय की उपेक्षा कर रही है। सामाजिक उत्थान के लिए सरकार की ओर से अब तक कोई घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2014 में आम चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी की सामाजिक उत्थान के लिए की गई घोषणा निरर्थक साबित हुई है। यही वजह है कि निषाद समुदाय स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। श्यामसुंदर निषाद ने कहा कि मत्स्य पालन, बालू मोरंग आदि में अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण देकर निषाद समाज के साथ न्याय करें। किसान नेता रमाशंकर निषाद ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के चलते सभी वर्ग प्रभावित है। उन्होंने महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है। इस मौके पर जमुना प्रसाद बिंद, जोखन बिंद, राजकुमार, कैलाश, संतोष, राजाराम साहनी, मन्नालाल, रामप्रताप निशाद, सुरेंद्र, गोविंद प्रसाद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामशरण निषाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें