फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल पुरस्कार के लिए डा. सुरेश का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आदर्श इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश प्रसाद यादव को राज्यपाल पुरस्कार (राज्य अध्यापक पुरस्कार) से सम्मानित किया जाएगा। पूरे प्रदेश में आठ माध्यमिक शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें पांच सितंबर की सुबह लोक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

26 वर्ष तक माध्यमिक शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य कर चुके डा. सुरेश प्रसाद यादव आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्र्सगंज में प्रधानाचार्य के रूप में तैनाती पाने से पहले शिवाजी नेशनल इंटर कालेज हाजीपुर मिर्जापुर में अध्यापन कार्य कर चुके हैं। 1986 से 1990 के बीच उन्होंने गंगा जल प्रदूषण पर शोध कार्य भी किया। स्काउट्स गाइड के कोषाध्यक्ष और जिला सचिव के रूप में कार्य किया। कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना भी की। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई शिक्षक आंदोलनों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। चयनित होने वाले शिक्षकों में डा. सुरेश प्रसाद यादव के अलावा श्रीरामनाथ इंटर कालेज रूझेई उन्नाव के प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, सनातन धर्म इंटर कालेज मीरपुर, मुजफ्फरनगर के प्रवक्ता विकास कुमार, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज पीलीभीत के प्रवक्ता ओमप्रकाश वर्मा, शंाति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य चित्ररेखा जैन, नागेश्वर प्रसाद इंटर कालेज कैथवलिया, संतकबीरनगर के प्रधानाचार्य हीरा प्रसाद पांडेय, ग्राम स्वावलंबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंख मथुरा के प्रधानाध्यापक डा. जगदीश प्रसाद शर्मा और कृषक इंटर कालेज मेरठ के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का नाम शामिल है। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें