सोनभद्र। बगैर कनेक्शन के बिजली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को राबर्ट्र्सगंज विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन एसके सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें अलग-अलग छापेमारी की। सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त में पांचें को कनेक्शन दिया गया। दोपहर बाद दलबल के साथ अधिशासी अभियंता ने भीखमपुर समेत कई गांवों में छापेमारी की। लेकिन उनके पहुंचने से पहले कटियामारी कर बिजली जलाने वालों ने अपने तारों को निकाल लिया। इसलिए चोरी से बिजली जलाते कोई नहीं मिला। उधर, एसडीओ अजय सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सिलथम समेत अन्य गांवों में जांच पड़ताल की। उधर, घोरावल तहसील क्षेत्र के मगरदहा समेत अन्य गांवों में क्षेत्रीय एसडीओ ने जांच किया। अचानक बिजली कर्मियों के छापेमारी से चोरी छिपे और क्षमता से अधिक बिजली का प्रयोग करने वालों में खलबली मच गई थी। एक्सईएन ने बताया जांच के दौरान सिलथम गांव में सौभाग्य योजना कव्े तहत पांच लोगों को कनेक्शन दिया गया। कहा कि कटियामारी कर बिजली का प्रयोग करने वाले कनेक्शन लेकर जलाए। वरना पकड़े जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।