फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका के घुवास मोहाल में बजबजा रही नालियों की साफ-सफाई कराने की मांग को लेकर रहवासियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश के पूर्व नालियों की सफाई नहीं की गई तो नपा दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

हेमंत मिश्रा, उज्जवल मिश्रा, मनोज सोनी ने कहा कि हल्की बारिश होने पर राबट्र्सगंज रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क के समीप सीवर नाली का पानी घरों और मंदिर के पास जमा हो जा रहा है। जमा पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार नपा प्रशासन को जल जमाव से निजात दिलाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन अभी भी समस्या जस का जस बना हुआ है। अत्याधिक बारिश होने पर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मोनू तिवारी, गोपाल, प्रमोद, कृष्णानंद और छोटू ने कहा कि नालियों की सफाई होने से राहत मिलेगी। रामजतन, उदित सोनी, निशांत पांडेय, लल्लू पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव आर्यन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें