सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि अच्छी तन्दरूस्ती के बिना, चतुर्दिक विकास की कल्पना नहंीं की जा सकती। स्वस्थ्य समाज के लिए पल्स पोलियों उन्मूलन महाभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ बूथ कवरेज बढ़ाए और बूथ दिवस के बाद अगले पांच दिनों तक बाकी बचे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियों उन्मूलन की खुराक लाजमी तौर पर दी जाए।
उन्होंने कहा कि पल्स पोलियों उन्मूलन अभियान दिवस 23 जून को सफल बनाने की तैयारियों में जुट जाए। सीएमओ और डीपीओ को निर्देशित किया कि वे एएनएम ,आशा व आंगनबाड़ी की समन्वय ब्लॉकवार बैठक कराकर प्रशिक्षण दें। ताकि गांव स्तर तक जन स्वास्थ्य व बाल विकास की योजनाएं नए मूर्त रूप लें। जो एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ नहीं निभा रही है, उनके खिलाफ सख्त कायज्वाही करें। पल्स पोलियो दिवस के दिन अधिकाधिक बच्चों को पोलियो ड्राप दिये जाने की पूरी व्यवस्था की गयी है। पोलियो दिवस के दिन जिन बच्चों को किसी भी प्रकार से पोलियो की दवा नहीं दी जा सकेगी उन्हें अगले दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो वैक्सिनेटर जीरो से पॉंच वषज् तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अनिवार्य रूप से पिलायेंगे, ताकि शून्य वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चें पोलियों के ड्राप से वंचित न रहें। प्रभारी चिकित्साधिकारीगण नियमित रूप से पल्स पोलियों अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते रहें। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डॉ0 मंजीत सिंह, डीपीएम रिपुंजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।