फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से गायब हो गईं एनसीईआरटी की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिन बीत जाने के बाद भी एनसीईआरटी की विभिन्न कक्षाओं की कई पुस्तकें बाजार में नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा संकट कक्षा नौ में हैं। इस कक्षा की अधिकांश पुस्तकें बाजार से गायब हैं। पुस्तकों की तलाश में विद्यार्थी ही नहीं उनके अभिभावक भी भटक रहे हैं। जनपद के लोद वाराणसी सहित आसपास के जिलों की दौड़ भी लगा रहे है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों एवं यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई विद्यालयों का नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। हालांकि अभी सीबीएसई 10वीं व 12 वीं का रिजल्ट नहीं निकला है लेकिन अन्य कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई है। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी एनसीईआरटी की किताबों का संकट खड़ा हो गया है। कक्षा छह से नौ तक की कई पुस्तकें बाजार से गायब हैं। सबसे ज्यादा समस्या कक्षा नौ के छात्रों को हो रही है। कक्षा नौ के छात्रों की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की किताबें नहीं मिल रहीं। जबकि कक्षा छह में गणित, सामाजिक, विज्ञान, कक्षा सात में गणित, विज्ञान, कक्षा आठ में विज्ञान की गायब हैं। अभिभावकों को सिर्फ निराशा ही हाल लग रही है। किताब कहां से और कब तक मिलेगी उन्हें बताने वाला कोई नहीं है।
बोले प्रधानाचार्य...
एनसीआरटी ने कक्षा नौ की अंग्रेजी समेत कई विषयों के सेलेबस में बदलाव किया है। जिसकी वजह से किताबें उपलब्ध नहीं हो पा रहीं है। जानकारों का कहना है कि 10 दिनों के भीतर किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। -बीके सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा।
विज्ञापन

बोले किताब विक्रेता...
अनपरा के किताब विक्रेता राज सिंह, राजेश सोनी व महफूज ने बताया कि किताब बेचने का धंधा चौपट हो गया है। अब एनसीआरटी की किताबें चल रही हैं। समय से किताबें बेचने को नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें