रेणुकूट। क्षेत्र के खाड़पाथर ग्राम पंचायत में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर पिपरी में स्थित शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कायाज्लय पर ग्रामीण गुरुवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। खाड़पाथर निवासी आशीष शुक्ला ने बताया कि वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग से गांव में जाने वाली सडक़ अनुरक्षण के अभाव में बेहद जर्जर हो गई है कई वर्षों से लगातार मांग के बावजूद सडक़ की मरम्मत नहीं हो पा रही है। इसके अलावा गांव में तमाम समस्याएं हैं जिसे लेकर गुरुवार को ग्रामीण साडा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।