फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो उपकेंद्रों के 20 गांवों में ठप है बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती शुरू हो गई है। अमवार विद्युत सब स्टेशन और डूमरडीहां सब स्टेशन से एक-एक ब्रेकर पखवारे भर पहले जल जाने से 20 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। एसडीओ विद्युत मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि ब्रेकर बनने में एक सप्ताह लगेगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन

अमवार व डुमरडीहा सब स्टेशन से एक ही फीडर से जोड़कर कुछ गांवों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। फीडरों के जल जाने से डूमरडीहा पर आधारित फीडर से कटौली, मझौली, रजखड़, दुमहान, झारो, कादल, रनटोला, मनबसा, कटौंधी के अलावा अमवार फीडर से महुली, जाताजुआ, फुलवार, हरपुरा, धूमा, छतरपुर, गोइठा, टेढ़ा, दिघुल, खजुरी, निमियाडीह सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों राजकुमार, श्याम किशोर, विवेक कुमार, अभिनव कुमार, सुनील तिवारी, अभिषेक गुप्ता ने पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से तत्काल इसे ठीक करने की मांग की है। चेताया कि जल्द उसे ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें