फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकृत में नर कंकाल मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के सुकृत गांव के कोलान बस्ती में स्थित एक मकान के खंडहर में रविवार को कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने सुकृत चौकी प्रभारी राम प्रवेश को मकान के अंदर कंकाल होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने कंकाल को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ, राबर्ट्सगंज के प्रभारी कोतवाल शमशेर यादव घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से कंकाल के बारे में पूछताछ शुरू की। सीओ को ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों को कंकाल के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। गांव का कोई पुरुष, महिला या बच्चा लापता नहीं है। सीओ ने चौकी प्रभारी से कंकाल का पंचनामा करवाकर पीएम के लिए भेजवाया। सोमवार को जिला अस्पताल मेें डॉ. केकुमार ने कंकाल का कंकाल का पोस्टमार्टम किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि खंडहर एक मकान में छोटी-छोटी कुछ हड्डिया मिली हैं, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। हड्डियों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। क्योंकि डीएनए टेस्ट में स्पष्ट हो जाएगा कि यह हड्डी नर की है या नारी की और कितने दिन पुरानी है व कितने उम्र कितनी है। जिस मकान में कंकाल मिला है उसे पूर्व में सुकृत खनन क्षेत्र में काम करने वाले किसी श्रमिक ने बनाया था। कहा कि शहर कोतवाल, चौकी इंचार्ज को सुकृत समेत आसपास के गांवों में कंकाल के बारे मेें पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें