फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुई स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांग बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर दिव्यांगों से जुड़ी कई समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के दिव्यांग शामिल हुए। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडिमय में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक व विशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएम अनुराग चौधरी ने दिव्यांगों से परिचय प्राप्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया। इसके बाद दिव्यांगों की रैली को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम स्थल पर ही दिव्यांग बच्चों से संबंधित पेंशन, छात्रवृत्ति एवं अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर विविध खेलकूद के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें दिव्यांगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रेमवती खैरवार, जिला पंचायत के सीईओ प्रियंक मिश्रा, कालिका बैस मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पाठक ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अंग हैं। इनकी उपेक्षा किसी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। डीएम अनुराग चौधरी ने भी दिव्यांग लोगों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो अपंगता आड़े नहीं आ सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें