फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल इलाकों में मुखबिरों का बिछाए जाल, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में मंगलवार को क्राइम मीटिंग हुई। इसमें नक्सलियों से निपटने की रणनीति बनी। एसपी मातहतों को नक्सल इलाकों में मुखबिरों का जाल बिछाने एवं छोटी-छोटी घटना को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि पड़ोसी बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। नक्सली जिले में घुसने की हिम्मत जुटा सकते है। इसको देखते हुए बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाई जाय। नक्सल एवं जगली इलाकों के रहवासियों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें। कहा कि जंगली इलाकों में सघन कांबिंग करते हुए उसे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराएं, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित ने कहा कि जंगली रास्तों पर पैनी नजर रखी जाय, ताकि नक्सली जिले में प्रवेश न कर सकें। सीआरपीएफ के उपसेनानायक और पीएसी के कमांडेट ने कहा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें। राबर्ट्सगंज कोतवाल राजीव मिश्रा, दुद्घी के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, कोन एसओ गोपाल यादव, विण्ढमगंज थानाध्यक्ष संतोष यादव, पन्नूगंज एसओ नन्हेराम सरोज, रायपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें