फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह छह अमीनों को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राजस्व का बकाया वसूली न करने वाले अमीनों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सदर तहसील के एसडीएम विशाल यादव ने छह अमीनों को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी किया है। अमीनों के ऊपर वसूली समेत अन्य कार्यों में रूचि न लेने का आरोप है।
विज्ञापन

बताते चले कि लगातार शासन स्तर से जिला प्रशासन को बड़े बकाएदारों से वसूली करने के लिए दबाव पड़ रहा है। डीएम पीके उपाध्याय ने राबर्ट्सगंज, दुद्घी और घोरावल एसडीएम को कड़ाई से बकाए राजस्व की वसूली करने का निर्देश दिया है। बावजूद इसके लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम हो रही है। सदर तहसीलदार नंदलाल सिंह ने बताया कि वसूली कार्य में दिलचस्पी न लेने के आरोप में अमीन राम रोरी, उमेश कुमार पाठक, प्रेमनाथ, रामवृक्ष यादव, अजय कुमार पाठक, उदय राज यादव को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की गई है। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि तहसीलदार को लापरवाह अमीनों को चिन्हित कर उन्हें निलंबित करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें