फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस को मजबूती देने का चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस बुधवार को राबर्ट्सगंज के सिंचाई विभाग डॉक बंगला में मनाया गया। इसमें युवाओं के अधिकार के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया। बूथ स्तर पर युवक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुरूआत नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि नौ अगस्त 1960 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने एक मजबूत सोच के साथ युवक कांग्रेस का गठन किया था। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि अब नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। युवक कांग्रेस को युवाओं के अधिकार को मजबूती देने के लिए मजबूत करने की जरूरत है। मनोज मिश्रा ने कहा कि युवाओं के अधिकार के लिए संगठन आगे आएगा। शांतनु ने कहा कि जिले में कई फैक्ट्री होने के बावजूद युवा परेशान हैं। श्रीकांत ने कहा कि यहां का युवा शिक्षा के मामले में भी पीछे है। इस मौके पर सूरज वर्मा, अजीत खरवार, पंकज दुबे, अरुण सोनी, अनिल पाठक, सूरज खां, राजेश शुक्ल, अशोक बियार, अजय पटेल, विकास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें