फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर हाईमाक्स से रोशन होगा राबर्ट्सगंज शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में अब्दुल कलाम सौर योजना के अंतर्गत 70 सोलर हाईमाक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से एक करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने जिन स्थानों पर हाईमाक्स लगाना है, उन जगहों का चयन कर लिया है। कुछ स्थानों पर हाईमाक्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर पालिका राबट्र्सगंज नगर पालिका की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नगर के आसपास के 17 गांवों को नपा में शामिल करने के लिए शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। शहर के प्रमुख कुछ स्थानों को छोड़ दें तो अधिकांश मोहल्ले में रात के वक्त अंधेरा रहता है। सड़क और गलियों मेें अंधेरा होने की वजह से लोग आने-जाने में घबराते है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। रात में सबसे अधिक महिलाओं को परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर के सभी चौक, चौराहों, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोलर हाईमाक्स लगाने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अब्दुल कलाम सौर योजना के अंतर्गत 70 सोलर हाईमाक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शासन से धन मिलने के बाद हाईमाक्स लागने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें