फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने तलब किया विकास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी सरकार ने प्रमुख सचिव संजय भूस रेड्डी को जिले का नोडल अफसर नामित किया है। रेड्डी ने जिला प्रशासन से विभागवार विकास संबंधी रिपोर्ट तलब की है। 11 अगस्त तक यह रिपोर्ट देनी है। समझा जा रहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्रमुख सचिव जिले के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक करेंगे हालांकि अभी उनके यहां आने की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन

यूपी सरकार विकास कार्यों और पारदर्शिता पूर्वक उसके क्रियान्वयन को लेकर गंभीर है। विभिन्न विभागों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्रों में जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। गांवों में शौचालयों के निर्माण और गांवों को खुले में शौचमुक्त करने का भी अभियान चल रहा है। यह सभी कार्य पूरी पारदर्शितापूर्वक क्रियान्वित हों, इसको लेकर सरकार ने जिलेवार प्रमुख सचिवों को नोडल अफसर नामित किया है। प्रमुख सचिव संजय भूस रेड्डी को सोनभद्र का नोडल अफसर बनाया है। वे यहां कभी भी विकास कार्यों का निरीक्षण करने आ सकते हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन से विभागवार विकास कार्यों का विवरण मांगा है। उधर, मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय का कहना है कि 11 अगस्त को लखनऊ में मुख्य सचिव की बैठक है, जिसको लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें