रॉबर्ट्सगंज आदर्श इंटर कालेज में डीएलएल परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों की जांच करती शिक्षिकाएं
सोनभद्र। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार से जिले के तीन केंद्रों पर आरंभ हुई। परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में कुल 215 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र निकालकर केंद्रों पर पहुंचाया गया। परीक्षा के लिए तीनों केंद्र रॉबर्ट्सगंज में बनाए गए हैं।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज केंद्र पर गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहले दिन प्रथम सेमेस्टर के बाल विकास विषय की परीक्षा प्रथम पाली में हुई।
कुल 1470 अभ्यर्थियों में से 106 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में शिक्षण अधिगम विषय की परीक्षा में 109 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। डायट प्राचार्य मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि तीन केंद्रों पर कुल 1255 अभ्यर्थी पहले दिन की परीक्षा में शामिल हुए। संवाद