फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर का राउटर फूंका, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज में कामकाज ठप चल रहा है। शार्ट-सर्किट से डाकघर के सर्वर रूम में लगे राउटर के फूंकने से रजिस्ट्री तक नहीं हो पा रही है। सप्ताह भर से उच्चाधिकारियों के संज्ञान में कामकाज ठप होने का मामला है। बावजूद इसके अभी तक राउटर ठीक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बताते चलें कि 30 जून को शार्ट-सर्किट से डाकघर के सर्वर रूम में लगा राउटर फूंक गया। इससे सभी कंप्यूटरों ने काम करना बंद कर दिया। एनएससी, किसान विकास पत्र, एमआईएएस, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य सभी ऑनलाइन कामकाज ठप हो गया है। उपभोक्ता डाकघर में लेन-देन, रजिस्ट्री करने समेत अन्य कार्य कराने के लिए जा रहे हैं। लेकिन वहां जाने पर उनको मालूम चलता है कि उनका काम नहीं होगा। इसके बाद उपभोक्ता निराश होकर वापस लौट जाते हैं। पोस्टमास्टर रमेश तिवारी ने का कहना है कि डाकघर के सर्वर रूम में लगे राउटर के फूंकने की वजह से सभी कामकाज ठप है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला है। शुक्रवार को संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने फूंके राउटर का फोटो लेकर गए हैं। संभावना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में नया राउटर लगने के बाद कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें