फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी बची, नही हो सका अविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही विपक्ष की आपसी खींचतान से बभनी ब्लाक प्रमुख राजमति देवी की कुर्सी बचा गई। प्रमुख के खिलाफ 52 में से महज 11 सदस्य ही सदन में पहुंचे। तय समयावधि तक सदस्यों के उपस्थित न होने से एसडीएम ने संख्या बल के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुबह से ही ब्लाक परिसर में गहमागहमी रही। मजिस्ट्रेट दुद्धी एसडीएम भानु प्रताप सिंह ने सुबह दस बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कराई। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति कम हुई, जिसकी वजह से अविश्वास की कार्यवाही निरस्त कर दी गई। बता दें कि 13 जून को 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बभनी ब्लॉक प्रमुख राजमती देवी के खिलाफ गबन एवं मनमानी के विरुद्ध डीएम को हलफनामा दिया था। डीएम ने सात जुलाई को राजमती देवी को सदन में बहुमत साबित करने का समय निर्धारित किया लेकिन तय समयावधि पर प्रमुख के खिलाफ मात्र 11 सदस्य ही सदन में मौजूद रहे, शेष सदस्य निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे इस नाते वोटिंग की नौबत ही नहीं आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें