सोनभद्र। शाहगंज थाने मेें बुधवार को शार्टसर्किट से सीपीओ में आग लग गई। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने बालू डालकर आग पर काबू पाया। अगलगी से दो सीपीओ, इनर्वटर, विद्युत उपकरण समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सीपीओ जलने से ऑनलाइन कई रिकार्ड भी समाप्त हो गए।
सुबह करीब सात बजे सीसीटीएनएस कक्ष से धुंआ निकलना शुरू हुआ। पुलिसकर्मियों ने कमरे को खोला तो सीपीओ जल रहा था। बिजली आपूर्ति ठप कर पुलिसकर्मी बालू फेंक कर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तब आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे थाने परिसर मेें अफरा-तफरी मच गई। लगभग आधे घंटे कड़ी मशक्त कर आग को बुझाया। आग से दो सीपीओ, एक इनर्वटर, मेज, वायरिंग समेत अन्य सामान जल गया। एक सीपीओ के पूर्ण रूप से जलने से जरूरी कई रिकार्ड समाप्त हो गये। थाना पुलिस का कहना है कि शार्टसर्किट से सीपीओ में आग लग गई थी। उच्चाधिकारियों को सीपीओ जलने से ऑनलाइन रिकार्ड नष्ट होने की सूचनाएं दे दी गई है।