ओबरा(ब्यूरो)। अधिभार बहाली मंच ने बुधवार को गांधी मैदान में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। मंच के संयोजक आकाश जायसवाल ने कहा कि ओबरा सी परियोजना का निर्माण कर रही दुसान कंपनी में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में 60 से 80 प्रतिशत तक अधिभार के साथ युवाओं को योग्यता के आधार पर उन्हें नौकरी एवं उचित वेतन दिया जाए। यहां के विस्थापितों को मुआवजा और नौकरी के साथ ही क्षेत्रीय मजदूरों को संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराई जाए।
मंच के अध्यक्ष विवेक प्रजापति ने कहा कि अगर यहां से बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी जाएगी तो मंच आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सुरेंद्र माली ने बेरोजगारों को रोजगार दिलाने को लेकर युवाओं को एकजुट होने की बात कही। शिवम सिन्हा, आनंद जायसवाल, दीपांकर जायसवाल, विकाश माली, रविंद्र सिंह यादव, अल्तमश, मोनू गुप्ता, गुलाम वाहिद, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।