फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में मिले 214 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज न्यू कालोनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर की गई बैरकेडिंग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो गई है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 214 लोग पॉजिटिव मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह से अब जिले में कुल सक्रिय केस की संख्या 929 हो गई है। बढ़ती संख्या को देखकर जिला प्रशासन और ज्यादा संख्ती करने में लग गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कुल 2297 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 214 लोग पॉजिटिव पाए गए। अब तक जिले में कुल चार लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 6390 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को 18 लोगों के स्वस्थ होने से कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या अब 5377 हो गई, जबकि एक मृत्यु के साथ कुल मरने वालों की संख्या 84 हो गई है। कोरोना संक्रमण बढ़ने ना पाए इस लिए जहां भी संक्रमित लोग मिल रहे हैं उनके घर के आस-पास बैरिकेडिंग की जा रही है। राबर्ट्सगंज में न्यू कॉलोनी में बैरिकेडिंग लगायी गई है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमन जायसवाल ने बताया कि सतर्कता ही बचाव है। मास्क जरूर लगाएं, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
कोरोना मरीजों के मिलने से दुकानें बंद
घोरावल। घोरावल नगर पंचायत में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर बुधवार की शाम 12 से अधिक दुकानों को बंद कराया गया। अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी की अगुवाई में घोरावल नगर स्थित मैन तिराहा के पास 45 मीटर के क्षेत्रफल में दुकानें सील की गई। इसी तरह मुक्खा की तिराहा के पास दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर 90 मीटर क्षेत्रफल दुकानों को सील किया गया इस संबंध में अधिशासी अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि कोरोना मरीजों के प्रसार को देखते हुए संबंधित एरिया को सील किया जा रहा है। असुविधा के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया साथ ही लोगों को कोविड-19 के निर्देश का पालन करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें