फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 बहनों का कराया सुरक्षा बीमा

Thu, 27 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक विनोद सिंह के नेतृत्व में रक्षा बंधन के पर्व पर 210 बहनों को सुरक्षा का उपहार दिया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत राबर्ट्सगंज के विंध्य कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का नि:शुल्क बीमा कराया गया।
विज्ञापन

 सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को सुरक्षा उपहार के रूप में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कराने का जिक्र किया था।  भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि आईटी सेल बहनों की हितों को ध्यान में रखकर इस बार रक्षा बंधन पर्व मना रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री रक्षा बंधन तक  बहनों को सुरक्षा का उपहार देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें