दुद्धी के ब्लॉक सभागार में बैठक करते आदिवासी अधिकार मंच के कार्यकर्ता-संवाद
दुद्धी। आदिवासी अधिकार मंच के प्रबंधक उमाशंकर उर्फ बबई सिंह मरकाम ने आदिवासियों को पंचायत चुनाव में 21 फीसदी आरक्षण देने की मांग की है। दुद्धी ब्लॉक सभागार में आदिवासी अधिकार मंच के बैनर तले मंगलवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
उमाशंकर सिंह मरकाम ने कहा कि आरक्षण को लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सहित जनजातीय आयोग में मामला उठाया गया। मुख्यमंत्री ने आबादी के आधार पर आरक्षण की घोषणा की, लेकिन इसका लाभ मिल नहीं रहा है। बैठक में रमाशंकर सिंह गोंड, दीवान सिंह गोंड, भकोशन सिंह गोंड आदि मौजूद रहे।