फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच दिन में डेंगू के 21 नए संदिग्ध मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य महकमा नाकाम साबित हो रहा है। नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले पांच दिनों में 21 नए मरीज सामने आए हैं। एक सप्ताह में यह आंकड़ा 40 का है। ज्यादातर मामले म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से लेकर नगरीय इलाकोंं में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायतीराज विभाग दवाओं के छिड़काव के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार बताते हैं। विभागों की आपसी खींचतान में आम जनमानस बेहाल है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव डेंगू के मामलों में वृद्धि का कारण बन रहा है। पिछले साल जहां जिले में 178 पुष्ट और 275 संदिग्ध मरीज मिले थे। वहीं इस वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो 19 अक्तूबर को जहां 105 पुष्ट और 230 संदिग्ध मरीज थे तो 20 अक्तूबर को यह संख्याा 108 और 243 हो गई। वहीं 21 अक्तूबर को मरीजों की संख्या 113 हो गई, जबकि संंदिग्ध मरीजों की संंख्या 249 पहुंच गई। बृहस्पतिवार तक कुल पुष्ट रोगियों की संख्या 118 और संदिग्ध मरीज 270 पहुंच गई। यह पिछले साल दिसंबर तक के संदिग्ध मरीजों की संख्या से महज पांच अंक पीछे है। इन सरकारी आंकड़ों से इतर भी बड़ी संख्या में लोग लैब में जांच कराकर निजी क्लीनिक से लोग दवा ले रहे हैं। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने लोगों को डेंगू से बचनें के लिए जरूरी प्रक्रिया को अपनाने की अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें