फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकडैम में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के बुटबेढ़वा गांव के रूपेश कुमार शर्मा (15) पुत्र संजय कुमार शर्मा की बृहस्पतिवार की सुबह चेकडैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों ने शुक्रवार को चेकडैम से उसका शव बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बुटबेढ़वा गांव निवासी संजय कुमार शर्मा का लड़का रूपेश कुमार शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से होली मनाने के लिए निकला था। इसके बाद भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर हर वर्ष की भांति जलाए गए होलिका का धूल उड़ा कर वह पास ही बने सततवाहिनी नदी पर बने चेक डैम पर नहाने चला गया। वहां वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया। देर शाम जब उसके परिवार वालों को उसके डूबने की सूचना मिली तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। रात होने पर परिवार वाले घर लौट गए। फिर शुक्रवार की सुबह परिजन दर्जन भर लोगों के साथ चेकडैम पहुंच गए। वहां फिर से तलाश शुरू हुई। काफी तलाश के बाद रूपेश गहरे पानी में मृत अवस्था में मिला। उसका शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें