फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, बिस्तर, कपड़े जले

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। चौकी क्षेत्र के नई बस्ती स्थित किराए के मकान में रहने वाले राजेश सिंह के कमरे में शुक्रवार की सुबह घरेलू गैस सिलेंडर बदलने के बाद गैस जलाते समय अचानक आग लग गई। इससे घर का बिस्तर व कपड़े जल गए। मौके पर पहुंचे अल्ट्राटेक दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नई बस्ती स्थित किराएदार राजेश सिंह के कमरे में घरेलू गैस सिलेंडर बदलने के बाद चूल्हा जलाते समय सिलेंडर में आग पकड़ ली। इस बात की जानकारी मिलते ही घर के सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। किसी तरह सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाल कर आसपास के लोगों को सूचना दी। वहां मौजूद लोग कंबल व बालू से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। साथ ही मामले की जानकारी सीमेंट वर्क्स के दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने की घटना के दौरान बिस्तर जल कर राख हो गया। आग लगने की इस घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। इस दौरान सीमेंट वर्क्स दमकल विभाग के पीएन सिंह, राजेश पांडे, पुष्पराज सिंह, विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें