फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 227 निर्धन कन्याओं की होगी सामूहिक शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नवीन सब्जी मंडी परिसर राबर्ट्सगंज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धन 227 कन्याओं की सामूहिक शादी होगी। जिला प्रशासन शादी का खर्च वहन करेगा। शुक्रवार को डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. महेंद्र मिश्रा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। शादी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर एसडीएम शादाब असलम, डीएसओ राकेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी, नगर पालिका राबट्र्सगंज ईओ प्रदीप गिरि ने कार्यक्रम स्थल के आसपास एआरटीओ, पुलिस द्वारा पकड़ कर खड़े किए गए ट्रक, बस समेत अन्य वाहनों को हटवाया। ताकि वर-वधू के साथ आने वालों को ठहरने में किसी प्रकार की समस्याएं न होने पाएं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे डीएम अमित कुमार सिंह ने 9 फरवरी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों से भी निर्धन कन्याओं के शादी में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति लाभार्थी 51 हजार रुपये खर्च करेगी। 35 हजार शादी अनुदान की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी, 10 हजार रुपये का सामान और 6 हजार रूपये शादी समारोह के खान-पान पर खर्च किया जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें