फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत अधिकारी-कर्मियों का किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। राबटर्सगंज कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित कर सोमवार को सेवानिवृत्त हुए सीओ नगर विवेकानंद तिवारी को विदाई दी गई। एसडीएम सदर शादाब असलम, इंस्पेक्टर राबटर्सगंज चंद्रप्रकाश पांडेय, एसएसआई शमशेर यादव, राबटर्सगंज चौकी इंचार्ज संतोष सिंह, चुर्क चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम सिंह, सुकृत चौकी इंचार्ज रामप्रवेश कुशवाहा, जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज राहुल तिवारी, हिंदुआरी चौकी इंचार्ज अमन वर्मा, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगदंबा द्विवेदी आदि ने माल्यार्पण एवं स्मृ़ति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ तिवारी ने अपने संस्मरण साझा किए। पुलिसकर्मियों ने उनसे मिली सीख का जिक्र किया।
विज्ञापन

उधर, दुद्धी तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल राजेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसको लेकर तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई गई। उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव, तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने कर्मियों को उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। कहा कि कार्यरत कर्मियों को चाहिए कि वह उनके अनुभवों से सीख लें। नायब तहसीलदार संगीत पांडेय, राघवेंद्र वर्मा, हृदयेश, हरजंद अली, विमलेश, अनीता, संतोष, सुरेश, अरुणोदय पांडेय, अंजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें