फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के सिंचाई डाक बंगले में बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की हुई बैठक में 24 दिंसबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनी। इस दौरान पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी के आरक्षण में वर्गीकरण करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लेगी तब धरना चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने कहा कि पार्टी लोगों को न्याय दिलाने के लिए सदैव काम की है और आगे भी करती रहेगी। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाए। कहा कि कार्यकर्ता पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी काम करें। महिला मंच की जिलाध्यक्ष सावित्री देवी, जिला उपाध्यक्ष राम लखन शुक्ल, भूषण प्रताप सिंह, जिला महासचिव विनोद राजभर, संजय पटेल, शंभू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें