फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना प्रबंधन का अतिक्रमण पर चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के एमजीआर ट्रैक के दोनों तरफ निर्मित आधा दर्जन से अधिक पक्के मकानों को बुधवार को प्रशासन ने जमीदोंज करा दिया जिससे आसपास के रहवासियों सहित प्रभावितों मे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

छठ पूजा के बाद थके हारे आये नगीना ठाकुर, श्याम सुन्दर, अनिल राम, लीलावती, भुवाली, गोविन्द व बैजनाथ ने बताया कि अनपरा तापीय परियोजना की ओर से एक दिन पहले नोटिस दी गयी कि आप लोग अवैध रूप से एमजीआर क्षेत्र में रहते है। आवास के आड़ में रैक से कोयला एवं ट्रैक से लोहा,सिगनलिंग सिस्टम के उपकरण लगातार चोरी व क्षतिग्रस्त किये जा रहे है। आवासों से गिरने वाले पानी तथा कचड़ा से ट्रैक का धंसना आम बात हो गयी है। कोयला परिवहन भी प्रभावित हो रहा है। जिसकों देखते हुए आवास व झोपडिय़ों को तत्काल हटा ले। उन्होंने आरोप लगाया कि एक दिन पूर्व नोटिस देकर दूसरे दिन कार्रवाई कर दी गयी। लोगों को अपने सामान तक समेटने का समय नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके आवास अनाधिकृत रूप से बने है तो उन्हें सरकारी शौचालय व खडंजा आदि ग्राम सभा द्वारा कैसे दी गयी। उन्होंने कहा कि जब आवास बनाये जा रहे थे तब किसी ने नहीं रोका आज 20 वर्ष बाद अचानक प्रबंधन द्वारा की गयी कार्रवाई गरीबों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि साजिश वश सिर्फ कुछ लोगों को ही निशाना बनाया गया है जबकि एमजीआर के किनारे दर्जनों की संख्या में पक्के आवास बनाये गये है। उन्होंने कहा कि आवास के बदले परियोजना प्रबंधन उन्हें आवास दे नहीं तो वह उक्त स्थल से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की तानाशाही रवैये से लोगों में हड़कंप है।

अनपरा। अनपरा बाजार मुख्य मार्ग स्थित रेलवे पुलिया पर भी बने दुकानदारों को परियोजना प्रबंधन के अधिकारियों ने हिदायत देते हुए दुकान को हटाने का निर्देश दिया है। इस दौरान तीन दुकानों को जमीदोंज भी किया गया। अचानक प्रबंधन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ की गयी इस कार्रवाई से लोगों में रोष देखा गया। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन परियोजना के जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है परन्तु वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां तक परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था भी अतिक्रमण से राम भरोसे हो गयी है।
विज्ञापन

इस संबंध में अनपरा परियोजना के अधिशासी अभियंता धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमण से बराबर दुर्घटनायें घटित हो रही है। अमृतसर की घटना के बाद से रेलवे लाइन पर दुर्घटना की रोकथाम व कोयला चोरी सहित ट्रैक धंसने की समस्या के मद्देनजर कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें