फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान की पोल खोलता अनपरा बाजार प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जां नगरी के अनपरा बाजार में जगह जगह गंदगी के ढेर लोगों के जी का जंजाल बन गया है। लंबे समय से स्थानीय लोग साफ-सफाई की मांग कर रहे हैं मगर समस्या का स्थाई रूप से आज भी हल नहीं हो सका। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

काशी मोड़-अनपरा बाजार संपर्क मार्ग सहित बाजार के मुख्य द्वार पर जगह जगह कूड़ा करकट पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर के रूप में वर्षों से जमा हो रही गंदगी से लोगों को सांस लेना दुश्वार हो गया गया। देश में एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाकर जहां लोगों को साफ-सफाई के प्रति जहां जागरूक किया जा रहा है वहीं बाजार के मुख्य द्वार पर व्याप्त गंदगी का सफाया नहीं होने से लोगो में रोष व्याप्त है। अनपरा बाजार के आशीष मिश्रा, राम अवतार, राजेश कुमार, आर पी सिंह आदि कहते हैं कि लम्बे समय से बाजार की साफ-सफाई को लेकर समुचित व्यवस्था की मांग की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कालोनियों की साफ-सफाई जहां समुचित तरीके से की जा रही है वहीं गैर परियोजना क्षेत्रो में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। ग्राहक व अन्य नागरिक जब बाजार की दशा देखते हैं तो उन्हें सहज विश्वास ही नहीं होता है कि दो-दो परियोजनाओं और दो-दो ग्राम सभाओं के बीच में बसे अनपरा बाजार का यह हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें