अनपरा। सिंगरौली परियोजना मे आयोजित राजभाषा उत्सव माह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बीएचईएल सिंगरौली साइट के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं । जिसमे भेल के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने तकनीकी क्वीज आरएंडएम साईट की समस्या और उनका निदान विषय पर आलेख और कविता लेखन का आयोजन किया।
राजभाषा उत्सव पर्व के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रचालन व अनुरक्षण आलोक गुप्ता ने किया उन्होंने कहा कि शुद्ध भाषा का प्रयोग करना आवश्यक है अन्यथा अर्थ का अनर्थ भी हो सकता है। विदित हो कि भेल सिंगरौली साइट को हिंदी के अति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और कार्यालय में सारे काम हिंदी में करने तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बीएचईएल मुख्यालय ने राजभाषा शील्ड योजना में प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया है। नोएडा में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, कार्यपालक निदेशक मंजीत सिंह ने वरिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार सिंह को शील्ड प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। समापन समारोह के मंच का संचालन राजभाषा समन्वयकर्ता अमिताभ ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक हेमंत कुमार सूँडी, निर्माण प्रबंधक जगदीश कुमार, शंख लाल साह, कृष्णा नन्दा, शशी भूषण भारती, संतोष कुमार वर्मा, मनोज प्रसाद, संजय कुमार एवं भेल के सभी उप संविदाकार व परियोजना प्रबन्धक उपस्थित थे।