फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल की जमीन पर अतिक्रमण से असंतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । एनसीएल बीना परियोजना कालोनी में जमीन के अतिक्रमण का खेल जारी है। कालोनी परिसर में स्थित स्टेडियम के पास अतिक्रमण से कर्मियों में आक्रोश बढ़ गया है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद एनसीएल अतिक्रमण नहीं हटा रहा है। इससे कालोनी परिसर की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन

बीना एनसीएल कालोनी परिसर में स्थित स्टेडियम के पास खाली जमीन पर दो दिन पूर्व झोपड़ी डालने के बाद उसमें सैलून की दुकान खोल दी गई। दुकान खोले जाने की शिकायत एनसीएल कर्मियों ने प्रबंधन, सुरक्षा विभाग से की लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया। कर्मियों का आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। यह भी बताया कि इसके पहले भी एनसीएल की जमीन पर कब्जा किया गया है। कई बार प्रबंधन को अवगत कराया गया लेकिन कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। मौजूदा समय में एनसीएल बीना में तमाम स्थानों पर खाली जमीन पर अतिक्रमण जारी है। कोई झोपड़ी डालकर दुकान खोल रहा तो किसी ने बाकायदा ईट की दीवार उठा कर शेड भी डाल दिया है। स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह के मुताबिक अतिक्रमणकारियों की सूची बनवाई जा रही है और जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विस्थापन का झेल रहे दर्द
विस्थापित बसंत लाल दूबे, नीरज, राजू, राम प्रसाद का कहना है कि उनके पुरखों से एनसीएल ने जमीन लिया। ऐसे तमाम विस्थापित है जिनके आश्रितों को अभी तक नौकरी, मुआवजा व प्लाट भी नहीं दिए गए। उन जमीनों पर बाहरी लोग अतिक्रमण कर रहे जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें