फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को छोटे लाहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के दिखाए गए मार्ग पर चल कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चंदौली में पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्च की निंदा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र बहस में ज्यादा रूचि लेते थे। उनकी खासियत थी कि गंभीर विषय को भी रोचक और सहज बना देेते थे। गोष्ठियों और शिविरों के आयोजन पर जोर देते थे। जिला महासचिव मो. सईद कुुरैशी ने कहा कि जनेश्वर में सुनी आंखों में सपनों को जगाने की अद्भूत क्षमता थी। जनेश्वर के बताए गए मार्ग पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चल रहे है। पूर्व विधायक रमेश दूबे ने कहा कि जनेश्वर के मन में हमेशा गरीबों और कमजारों के लिए पीड़ा थी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, हिदायत उल्ला खां, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, कामरान खां, अनिल प्रधान, महफूज खां, सनी पटेल, शक्ति सेन, राहुल सेठ, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें