फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी से छात्रों का बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय पीजी कालेज गेट के सामने विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों का चल रहा धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। जिला व कालेज प्रशासन द्वारा धरनारत लोगों की समस्या का समाधान न किए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र नेता मुकेश जायसवाल, राजेश कुमार यादव राका, कारिमूल जमा अंसारी, हरज्योत सिंह मोंगा, राजू को दीपक कुमार, सोनू यादव, सोएब खान ने माल्यार्पण कर धरने पर बैठाया । वक्ताओं ने छात्रों की 10 सूत्री मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। आरोप लगाया कि छात्रों की जरूरतों को पूरा करने की बजाय अनदेखी की जा रही है। जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। रिक्त पदों व मान्यता प्राप्त विषयों पर प्राध्यापकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग छात्रहित से संबंधित है, बावजूद हीलाहवाली की जा रही है। छात्रों ने वाई फाई व्यवस्था चालू करने व सभी विषयों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत की किए जाने की मांग की है। उच्च शिक्षा विभाग व विश्वविद्यालय से अनुमति लेकर स्नातकोत्तर में एमकाम, अंग्रेजी, होम साइंस, गणित, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान व व्यावसायिक शिक्षा में विधि, बीएड, बीपीएड आदि की मान्यता लेकर कक्षाएं चलाने की मांग प्रमुखता से की है। सभी छात्रों का प्राइवेट बसों में पूरा किराया माफ किए जाने, पुस्तकालय में पाठ्यक्रम की नई पुस्तकें व प्रतियोगी परीक्षाओं की विविध पुस्तक, पत्रिकाएं, महत्वपूर्ण अखबार आदि नियमित उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। गैर शैक्षणिक कार्य के लिए पीजी कॉलेज की भूमि में नव निर्माण सदैव के लिए प्रतिबंधित करने और परिसर को राजकीय पीजी कॉलेज को पूर्ण स्वामित्व दिया जाने की मांग की गई है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, प्रदीप यादव, आकाश सिंह, अभिनेश, हर्ष जायसवाल, फिरोज खान, संदीप कुमार, सल्लू खान व अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें