फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में एनसीएल युवा प्रशिक्षु खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय युवा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए एनसीएल के प्रयासों ने एक बार फिर अपना रंग दिखाया है। बीना क्षेत्र में संचालित नि:शुल्क आवासीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनिंग ले रहे 12 युवा खिलाड़ियों ने गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी में खेली गई 42वीं उत्तर प्रदेश जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में सोनभद्र जिला का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सोनभद्र जिले की कुल 15 सदस्यीय टीम में जिला कबड्डी एसोसिएशन ने एनसीएल के प्रशिक्षु कबड्डी खिलाड़ी संदीप गिरी, अनुज यादव, अभिराज सिंह, रंजन यादव, हरेंद्र पासवान, प्रमोद यादव, राजन कुमार, विकास चौरसिया, धमेंद्र वैश्य, आशिष कुमार शर्मा, सुरेंद्र पटेल और रवि सिंह का चयन किया है। एनसीएल सीएसआर कबड्डी शिविर के कोच राम पाल सिंह ने टीम का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में एनसीएल के प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पांच मैचों में से तीन में जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें