फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी घटाना पड़ा उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव पारेषण लाइन में सोमवार की देर रात आई खराबी के चलते उत्पादन निगम को 13 सौ मेगावाट तक उत्पादन घटाना पड़ा। थर्मल बैकिंग से तापीय परियोजना अनपरा की पूरी क्षमता से चल रही इकाइयों को कम लोड पर चलाना पड़ा। जिसके चलते इस परियोजना का उत्पादन 25 सौ मेगावाट से गिरकर 19 सौ मेगावाट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तापीय परियोजना अनपरा से उन्नाव के लिए पारेषण लाइन गई है। इस पारेषण लाइन में सोमवार की देर रात तकनीकी खराबी के कारण विद्युत उत्पादन घटाना पड़ा। हाल के दिनों में 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना की सभी इकाइयों को पूरी क्षमता पर चलाकर 25 सौ मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन हो रहा था, लेकिन पारेषण लाइन में तकनीकी खराबी के कारण निगम के निर्देश पर अकेले अनपरा परियोजना से 600 मेगावाट तक थर्मल बैकिंग करनी पड़ी। निगम की चार परियोजनाओं अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज से मंगलवार को 1300 मेगावाट तक थर्मल बैकिंग करनी पड़ रही थी। मंगलवार को अनपरा से 1979, ओबरा से 231, पारीछा से 512 व हरदुआगंज से 347 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। तापीय परियोजना अनपरा के मुख्य महापरबंधक इं. एके सिंह के मुताबिक अनपरा की सभी इकाइयां दुरुस्त हैं। पारेषण लाइनों में गड़बड़ी के कारण उत्पादन घटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें