फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेवंधा बालू साइट के समीप युवका का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जुगैल क्षेत्र के खेवंधा बालू साइट के समीप सड़क के किनारे रविवार की सुबह महेश (21) का शव मिला। मृतक के हाथ और पैर में चोट के निशान थे। मृतक के पिता कल्याणी ने बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए बालू साइड के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जानकारी होने पर एसओ ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में फिलहाल किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

खेवंधा गांव निवासी महेश बालू साइट के समीप चारपाई पर रात में पान, गुटखा बेचता था। रविवार की अलसुबह महेश अपने घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। छह बजे के करीब गांव में ही बालू साइड पर जाने वाले मार्ग के किनारे महेश का शव मिला। मृतक के पिता कल्याणी का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके बेटे की अन्यत्र हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है। क्योंकि घटनास्थल पर खून नहीं गिरा है, जबकि हाथ और पैर में जख्म के निशान है। दबंग किस्म के लोग महेश के बगैर मर्जी के उसकी भूमि में से बालू लदे ट्रकों का संचालन करा रहे थे। जबकि महेश भूमि से वाहनों के ले जाने का विरोध कर रहा था। कुछ दिन पूर्व बालू साइट का खुद को इंचार्ज बताने वाले व्यक्ति समेत दो लोगों ने महेश को शांत न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बालू साइड के रास्ते के विवाद में उसके बेटे हत्या की गई है। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे जुगैल थाना प्रभारी ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वर्जन- शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मृतक के पिता द्वारा बालू साइट के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ तहरीर की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर संबंधितों के खिलाफ मुकदमा कराया जाएगा। -अरूण कुमार दीक्षित, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें