फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सिर पर, नाले और नालियों की नहीं हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मानसून सिर पर है। लेकिन राबर्ट्सगंज समेत अन्य शहरों में जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने के लिए नालों की सफाई अभी तक नहीं हुई है। जबकि पानी निकासी के सभी नाले और नालियां जाम हैं। कई नालियां टूटी हुई है। पिछले साल बारिश में नालों के जाम होने के चलते शहर के निचले इलाके के कई घरों में बारिश का पानी भर गया था। इस बार भी नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन नहीं चेता तो रहवासियों को बारिश में घोर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले की इकलौती राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में स्थित अधिकांश नाले और नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। जबकि नपा ने एक ठेकेदार को करीब नौ लाख रुपये में 30 जून तक नाले-नालियों की सफाई कराने का ठेका दिया है। बारिश से पूर्व नाले-नालियों की सफाई न होने का खामियाजा रहवासियों को भुगतान पड़ेगा। क्योंकि पिछले वर्ष अत्याधिक बारिश होने पर कबिला बस्ती, नई बस्ती, विकास नगर, ब्रम्हनगर, पूरब मोहाल मोहल्ले के कई मकानों में बारिश एवं नाबदान का पानी घुस गया था। यहीं हाल नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, पिपरी, रेणुकूट और दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र के कई वार्डों का है। राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी राजू जायसवाल और मो. कलीम ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते नाले और नालियों का सफाई नहीं हो पा रही है। बारिश के पानी निकालने की समुचित व्यवस्था नहीं है। मुन्नी देवी एवं सरवर हुसैन ने कहा कि बस्ती का पानी निकालने के लिए बनना नाली क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी नहीं निकल पाता है। कमलेश देवी और संजय ने कहा कि अत्याधिक बारिश होने पर धर्मशाला चौक क्षेत्र का पानी नई बस्ती मोहल्ले में घुस जाता है। इसकी जानकारी होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन बारिश शुरू होने से पहले जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने का कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें