फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल बैकिंग से विद्युत उत्पादन पर पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। ऐेसे वक्त में बिजली उत्पादन में कमी और बेहिसाब थर्मल बैकिंग ने उत्पादन निगम के अधिकारियों के माथे पर बल डाल दिया है। अनपरा परियोजना से गुरुवार की शाम विद्युत उत्पादन में सुधार होने पर जहां अफसरों ने राहत की सांस ली वहीं, निगम की चार परियोजनाओं से थर्मल बैकिंग दो हजार से बढ़कर 22 सौ मेगावाट तक पहुंचने से माथे पर चिंता की लकीर खींच गई।
विज्ञापन

अनपरा डी परियोजना की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई को बुधवार की शाम लाइटअप कर लिया गया। इस दौरान अनपरा अ से 288, अनपरा ब से 335 व अनपरा द से 378 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था। अनपरा में बिजली उत्पादन में सुधार गुरुवार की शाम हुआ। 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना की सभी यूनिटों से शाम पांच बजे 2536 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज परियोजनाओं से पारेषण व वितरण लाइनों में खराबी के चलते 22 सौ मेगावाट तक उत्पादन भी घटाना पड़ रहा है। एक दिन पूर्व बुधवार को इन परियोजनाओं से 2000 मेगावाट थर्मल बैकिंग की जा रही थी। थर्मल बैकिंग का ग्राफ बढ़ने से विद्युत किल्लत होने पर आपूर्ति में बाधा पड़ रही है। इसे पूरा करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आपात कटौती भी की जा रही है। अनपरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह के मुताबिक अनपरा डी की सातवीं इकाई को लाइटअप कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य यूनिटों को पूरी क्षमता से चलाने से उत्पादन बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें