फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की आवाज बनी अन्नू को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली (सोनभद्र)। आदिवासियों की समस्या का निराकरण नहीं होने से नाराज होकर जिलाधिकारी को चूड़ी भेंट करने वाली समाज सेविका अन्नू पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद वह महीने भर से फरार थी।
विज्ञापन

बीते माह जिलाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में रिलायंस कोल ब्लॉक से प्रभावित आदिवासी (बैगा जाति) की समस्या लेकर अन्नू पटेल डीएम के यहां पहुंची थी। अन्नू का कहना था कि कोल कंपनी के लोग आदिवासियों को वादे के मुताबिक मुआवजा, नौकरी सहित अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं दे रहे। इस पर डीएम अनुराग चौधरी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अन्नू का कहना था कि उसे तय समय में समस्या का के निबटारे का आश्वासन मिलना चाहिए। इसी बहस के दौरान उसने डीएम चौधरी को चूड़ी से भरा का डिब्बा भेंट कर कुछ अपशब्द भी बोले। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने अन्नू के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में बैढ़न पुलिस ने बुधवार की देर शाम नवानगर स्थित अन्नू पटेल के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे महिला जेल पचौर भेज दिया गया। अन्नू की गिरफ्तारी व जेल भेजे जाने पर कई संगठनों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें