फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की होगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में छह फरवरी से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शुरू होगी। 57 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 20526 और इंटर के 20971 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों का निर्धारण होने के बाद पुलिस प्रशासन ने डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। इनमें से संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्रों को चिन्हित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 के बोर्ड परीक्षा के लिए बने कई परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थी है। नियमों को ताख पर रखकर कई स्कूलों के बच्चों का परीक्षा केंद्र सौ किमी से अधिक दूरी पर बनाया गया है। जबकि नियम है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 1200 से अधिक परीक्षार्थी नहीं होने चाहिए। लेकिन इस बार सात परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 1200 से अधिक 1700 तक हैै। ऐसे में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी है, इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिका, इंटर में 20971 परीक्षार्थी हैं, जिसमें 9590 बालक व 11381 बालिकाएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पुलिस महकमा सकुशल परीक्षा कराने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने कहा कि डीआईओएस से बोर्ड परीक्षा के लिए बने सभी केंद्रों की सूची मांगी गई, ताकि संवेदनशील और अतिसंवदेनशील केंद्रों को चिन्हित किया जा सकें। कहा कि परीक्षा के दौरान संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें