फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे पूर्व मतगणना स्थल हो जाएंगे फोर्स के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया है। एक दिसंबर को जिले में तीन जगहों पर वोटों की गिनती होगी। गिनती शुरू होने के 24 घंटे पूर्व मतगणना स्थलों को फोर्स के हवाले कर दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा, घोरावल, दुद्धी, रेणुकूट, पिपरी में निकाय चुनाव संपन्न कराने के बाद एक दिसंबर को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कराने की तैयारी में जुटा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन, ओबरा के वोटों की गिनती कराने की व्यवस्था की है। वहीं घोरावल तहसील में नगर पंचायत घोरावल, भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी में नपं दुद्धी, पिपरी, रेणुकूट की मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए सभी जगहों पर आरओ, एआरओ एवं कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। मतगणना स्थलों के दो सौ मीटर पहले अस्थायी रूप से बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मतगणनास्थलों पर जरूरत के अनुसार पीएसी, कांस्टेबल, दारोगा और इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। द्वय एएसपी और समस्त सर्किल आफिसर अपने-अपने क्षेत्र के मतगणना स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ ही वीडियो रिकार्डिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें