फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (वैनी)। करीब तीन करोड़ की लागत से कराए गए टंकी निर्माण और पाइप लाइन में अनियमितता के विरोध में सोमवार को वैनी के ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक सही ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया जाता ग्राम पंचायत अपने सुपुर्दगी में नहीं लेगी।
विज्ञापन

टंकी से वैनी, दुबेपुर एवं बरहुआ ग्राम पंचायत को पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन जगह-जगह पाइप लाइन अधूरा होने से सभी लोगों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्राम प्रधान मुरारी सिंह ने कहा कि जल निगम निर्माण खंड सोनभद्र की ओर से गांव में जगह-जगह पाईप लाइन का कार्य एवं तीन नलकूप लगाया गया है जिसमें से मात्र एक ही चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि एक ड्राईबोर में सबमर्सिबल लगवा कर कार्यों को समाप्त कर खानापूर्ति करके डाक के जरिए ग्राम पंचायत को हैंडओवर कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा कि जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक किसी भी सूरत में ग्राम पंचायत अपने कब्जे में नहीं लेगी। प्रदर्शन करने वालों में संतोष, रामचंद्र, रामदुलारे, हिरालाल, फूलचंद, अवधेश जायसवाल, मुन्नी देवी, कलावती, बेचू पटेल, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें