फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय की आठों सीटों पर भाजपा का लहराएगा परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रेणुकूट)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की सोमवार को पिपरी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की सफलता पर मंत्रणा की गई। वक्ताओं ने जिले की आठों सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का दावा किया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष कृष्ण विहारी राय ने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी को चारों सीटें मिली है। अब विश्वास है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भी जनपद के सभी आठों सीटों पर विजय मिलेगी। जिला प्रभारी सुभाष गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि 18 अक्तूबर को सभी वार्डों में विकास ज्योति उत्सव मनाना है तथा 23 अक्तूबर को जनपद के सभी मंडलों के कार्यसमिति की बैठक होनी है। 25 से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक निकायों पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होना है। अब निकाय चुनाव में आठों सीटे जीतकर पार्टी का परचम लहरायेंगे। इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा एवं संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया। बैठक में क्षेत्रिय मंत्री शारदा खरवार, पूर्व विधायक तीरथराज, राजेन्द्र सिंह पटेल, गंगा सिंह, उदय नाथ मौर्या, शिवकुमार गुप्ता, कुसुम शर्मा, सुनील सिंह, सुरेश शुक्ला, शम्भू नारायण सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, अजय मिश्रा, विन्दू जायसवाल, अनूप तिवारी, इं. रमेश पटेल, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, उमेश पटेल, जितेन्द्र सिंह, उमाशंकर सिंह, विमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।-राजेश पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें