फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। क्षेत्रीय बेरोजगारों को एनसीएल खड़िया परियोजना की आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर में नौकरी देने के मामले को लेकर सोनांचल संघर्ष वाहिनी के बैनर तले बेरोजगार बुधवार को बेमियादी सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। धारा 144 लागू होने के बावजूद धरनारत लोगों ने जीएम गेट के सामने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक अधिवक्ता रोशनलाल यादव ने कहा कि सोनांचल के क्षेत्रीय बेरोजगारों को यहां के कल कारखानों में प्राथमिकता के आधार नौकरी दिलाना संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। बोले स्थानीय परियोजनाओं में क्षेत्रीय बेरोजगारों को अपने आंदोलन के दम पर कामयाबी हासिल करना संगठन के लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों को यहां के बेरोजगारों को हरहाल में नौकरी देना ही होगा। ऐसा नहीं हुआ तो इन कंपनियों में तालाबंदी जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।
बीजीआर कंपनी को चेतावनी देते हुए बोले अब हीलाहवाली नहीं चलेगी। वाहिनी के केंद्रीय प्रधान महासचिव पुस्पेंद्र चौधरी, आकाश जायसवाल, उमेश, सागर, दिनेश वर्मा, राजन कुमार,राघवेश शुक्ला, ओमप्रकाश, रामशरण गुप्ता, अनिल कुमार, निजामुद्दीनको संयोजक रोशनलाल यादव ने माला पहना कर अनशन पर बैठाया। अनशनकारियों ने संकल्प लिया कि जब तक बीजीआर कंपनी क्षेत्रीय बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी नहीं देती तब तक अनशन जारी रहेगा। संजय दुबे, अमिताभ शुक्ला, गणेश सिंह, सुखेंद्र यादव, पंकज सिंह, कृष्ण गोपाल, राम प्रसाद यादव, मनोज, अरविंद उमेश लाल दिलीप धर्मेंद्र पांडेय सत्यनारायण प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें