फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर बने मकान हुए धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (रामगढ़)। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना गांव में बुधवार को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से सरकारी भूमि पर बने पक्का मकान, शौचालय आदि को धराशायी करा दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसीलदार नंदलाल सिंह के निर्देशन में नगवां क्षेत्र के नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह पुरना गांव में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए पहुंचे। जेसीबी से मकानों को गिराने का कार्य शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पन्नूगंज पुलिस ने विरोध करने वालों को हटा दिया। इसके बाद जेसीबी ने मकान, शौचालय आदि को गिराना शुरू किया। अतिक्रमणकारी मूकदर्शक बने रहे।
नायब तहसीलद ने बताया कि लगभग आठ बिस्वा सरकारी भूमि पर अरविंद, राजकरन और रघुपति ने अवैध ढंग से कई पक्का मकान, शौचालय, भूसौल आदि बनाकर कब्जा कर लिया था। एसडीएम विशाल यादव ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें